चोरी की तहरीर के तीन दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिले अहम सुराग


बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित कमला नगर में सदाफल देव आश्रम के पीछे एक मकान में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात व ₹50000 नगदी सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले पीड़ित ने फेफना थाने में चोरी की तहरीर दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। हालांकि चोरी के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल क़ायम है।

बता दे की रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी शशांक शेखर पांडे कमला नगर की स्थिति सदाफल देव आश्रम म के पीछे मकान बनाकर काफी दिनों से रह रहे हैं। शुक्रवार के दिन में करीब 1:00 बजे से 5:00 बजे के भीतर मकान को खाली पाकर ताला तोड़कर मकान में घुस गए। इस दौरान चोरों ने सोने का हार, मांगटीका, टॉप्स, नथिया, पाजेब, पायल सहित करीब 12 लाख के जेवरात चुरा ले गए। चोरों ने इस दौरान 50000 नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को जब इस मामले की जानकारी हुई तो इसकी सूचना फेफना थाने को दे दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।