बलिया : मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि कोई भी वादकारी न्याय से वंचित न रहे और यह महसूस करे कि मुझे न्याय मिला। उक्त बातें नवागत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने पदभार संभालने के उपरांत अनौपचारिक वार्ता के दौरान व्यक्त किया. कहा कि वर्तमान परिवेश में न्याय के लिए लोगों को भटकना न पड़े. यही मेरी मंशा शुरू से रही है.

नवागत जिला जज वीडियो ने कॉन्फ्रेंसिंग रूम में अपने सभी मातहत न्यायिक अधिकारियों के साथ देर शाम तक बैठक की। जिला जज 1993 बैच के पीसीएस (जे) न्यायिक अधिकारी हैं। प्रथम पोस्टिंग एटा जनपद में सिविल जज (जूडी) के पद पर हुई।

इसके बाद नैनीताल, अमरोहा, बागपत, बहराइच, आगरा तथा झांसी जनपद में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज बने, प्रयागराज, सहारनपुर के उपरांत जालौन(उरई), हापुड़ और फतेहपुर के प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के पद पर आसीन रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ सभी न्यायिक अधिकारी, एसएओ एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।