बलिया : पीएम श्री योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय बलिया के तत्वाधान मेँ दस दिवसीय बालिकाओं को कराटे एवं सेल्फ डिफेंस की प्रशिक्षण दिया जा रहा है इन बालिकाओं कों प्रशिक्षण देने के लिये बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के सचिव सेंसई एल बी रावत नेशनल रेफरी कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन एवं सीनियर खिलाड़ी निक्की यादव ब्लैक बेल्ट के द्वारा बालिकाओं कों प्रशिक्षित किया जा रहा है. इन बालिकाओं कों सेल्फ डिफेन्स के साथ साथ कराटे के बारीकीयों से अवगत कराया। जिससे मनचलों से निपटा जा सके.

केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं सम्बोधित करते हुआ कहा की आज के परिवेश मेँ लड़कियां सुरक्षित नहीं है इस लिए इन्हें सेल्फ डिफेन्स एवं कराटे प्रशिक्षण लेना जरुरी है जिससे अपनी सुरक्षा स्वम् कर सके।यें जानकारी बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के सचिव एल बी रावत ने दी। उपस्थित रहें कोऑर्डिनेटर निधि दुबे एवं सारे शिक्षक शिक्षिकाएं।
Comments
No comments yet.