बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जिले दवा प्रतिनिधियों के संगठन की ओर से नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे स्नानार्थियों को मुफ्त उपचार के साथ ही दवाओं का वितरण किया जाएगा।
इस साल कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश उतराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन(UPMSRA) बलिया इकाई के तत्वाधान में एक शानदार मेडिकल कैम्प *निःशुल्क चिकित्सा शिविर* का आयोजन 18 नवंबर की शाम 5 बजे से 19 नवंबर दोपहर 12 बजे तक लगाया जाएगा। जिले के सभी दवा प्रतिनिधि बढ़ चढ़ कर इस चिकित्सा शिविर में हिस्सा लेंगे। श्रद्धालुओं की तन मन धन के साथ निःशुल्क एवं निःस्वार्थ दवा वितरण के माध्यम से सेवा करेंगे। UPMSRA मेडिकल कैम्प में इंडियन मेडिकल (IMA) एवं नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) से सम्बद्ध डॉक्टर्स द्वारा श्रद्धालुओं का इलाज एवं कोरोना से बचाव तथा बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों की रोकथाम एवं सेवाओं की जानकारी दी जाएगी । यू पी एम एस आर ए बलिया इकाई
सचिव पंकज मेहता ने देते हुए अनुरोध किया है कि इस कैम्प में जो संभव हो सहयोग करें। बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर सत्ती कोठी महावीर घाट तिनमोहानी पर लगाया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर यूपीएमएसआरए लगाएगा शिविर
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर जिले दवा प्रतिनिधियों के संगठन की ओर से नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे स्नानार्थियों को मुफ्त उपचार के साथ ही दवाओं का वितरण किया जा...
17 Nov 2021
1 min read
19 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.