बलिया। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं द्वारा जिले मे घोषित बलिया, बासंडीह, और सिकंदर पुर विधानसभा के प्रत्याशीयो को मिठाई खिलाकर कर स्वागत किया गया। इस क्रम में बलिया नगर से अजय राय मुन्ना, बासंडीह से सुशांतराज भारत और सिकंदरपुर से पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार को प्रत्याशी घोषित होने पर जिला महासचिव राजेश सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाकी विधानसभा के प्रत्याशीयो की घोषणा भी जल्दी ही कर दिया जाएगा। सुशांत राज ने अपने सबोधन मे कहा कि क्षेत्र की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है इस बार झाडू लगाकर बासंडीह की गदंगी साफ करना ही मेरा उद्देश्य हैं। अजय राय मुन्ना ने कहा कि मै बलिया से जातिवादी और धर्मवादी पार्टीयों का विधानसभा से खात्मा कर दूगां। डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि आप पार्टी सरकार ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर महिला प्रदेश सचिव उषा राय प्रदेश सचिव प्रवीण यादव प्रदेश सचिव अमरेंद्र सिंह प्रदेश सचिव अंजनी तिवारी, जिला सचिव रणविजय, जिला सचिव शोभनाथ सिह, नगर अध्यक्ष अशोक जी, संजीव शेखर सिंह, मुकेश सोनी, राजकुमार मौर्य, शशि भूषण आदि लोग उपस्थित रहे। जिला महासचिव राजेश सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
जनता ने मन बना लिया है झाड़ू लगाकर करना है सफाया: सुशांत राज
बलिया। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं द्वारा जिले मे घोषित बलिया, बासंडीह, और सिकंदर पुर विधानसभा के प्रत्याशीयो को मिठाई खिलाकर कर स्वागत किया गया। इस क्रम में बलिया नगर से अजय राय मुन्ना, बासंडीह से सुशांतराज भार...
22 Jan 2022
2 min read
10 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.