बलिया। कोतवाली क्षेत्र में किराये के कमरे में जलकर हुई गन्ना विभाग के कनिष्ठ लिपिक की मौत मामले में पुलिस ने मकान मालिक व उनके बेटे के खिलाफ पुलिस ने सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृत कर्मचारी के भाई ने हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरपुर मिढ्ढी स्थित किराये के कमरे में गन्ना विभाग के कनिष्ठ लिपिक वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोचवा गांव का निवासी साजन कुमार (35) की मौत बीते शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गयी थी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कमलेश पाठक ने घटना से परिजनों को अवगत कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। वहीं, मृत कर्मचरी के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर मकान मालिक और उनके बेटे पर किराए के विवाद में हत्या कर शव जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने धारा 302 तथा एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बलिया : गन्ना लिपिक की मौत मामले में मकान मालिक और बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज
बलिया। कोतवाली क्षेत्र में किराये के कमरे में जलकर हुई गन्ना विभाग के कनिष्ठ लिपिक की मौत मामले में पुलिस ने मकान मालिक व उनके बेटे के खिलाफ पुलिस ने सुंसगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मृत कर्मचारी के भाई ने हत्या कर...
21 Feb 2022
1 min read
12 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.