बलिया : अष्टम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रकृति परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर बलिया में किया गया. जिसमें सैकड़ों जन-सामान्य लोगों को निःशुल्क उपचार कर लाभान्वित किया गया. इस दौरान मरीजों को जाँच कर निः शुल्क दवायें भी वितरित की गयी.

शिविर का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट बलिया, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी,तथा जिला होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा भगवान श्री धन्वन्तरि जी को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

डा० अनिल कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बलिया द्वारा प्रदत्त सूचना के अनुसार विभाग द्वारा दिनांक 07 नवम्बर, 2023 दिन मंगलवार को 'आठवाँ आयुर्वेद दिवस' के कार्यक्रम के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट, बलिया के परिसर में प्रकृति परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जिला आयुर्वेदिक अस्पताल डॉ एस सी यादव ने बताया की क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बलिया डा० अनिल कुमार प्रदत्त सूचना के अनुसार विभाग द्वारा 08 नवम्बर, 2023 दिन बुधवार को 'आठवीं आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बलिया (निकट जिलाधिकारी आवास) से आयुर्वेद मेडिकल कालेज एवं फार्मेसी कालेजों के छात्र-छात्राओं सहित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा आयुर्वेद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। जिसमे आयुर्वेद मेडिकल कालेज एवं फार्मेसी कालेजों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा.