बैरिया/बलिया। भारतीय वायुसेना के लडाकू विमान को उड़ाने के लिए देश को फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में द्वाबा के लाल शशिन्द्र कुमार सिंह के रुप मिलने से द्वाबावासियों में हर्ष के साथ गर्व हो रहा है।

बैरिया तहसील क्षेत्र के कर्णछपरा निवासी शशिन्द्र कुमार सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह वर्ष 2019 में सीडीएस की परीक्षा निकालकर फ्लाइंग आफिसर की ट्रेनिंग हैदराबाद में कर रहे थे । 18 दिसंबर 2021 को आईसीएओ, दुंदीगल में पासिंग आउट परेड के बाद वायुसेना को शशिन्द्र कुमार सिंह फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में मिलने के बाद शशिन्द्र कुमार सिंह फ्लाइंग ने अपना कैप अपनी मां को पहनाकर उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लिया। अपनी इस सफलता का श्रेय मां-बाप और बड़े भाई सत्यप्रकाश सिंह को दिया है। शशिन्द्र कुमार सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह रेलवे सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है। मां गृहणी और बड़े भाई सत्यप्रकाश सिंह भी फोर्स में सब इंस्पेक्टर के पद पर लखनऊ में कार्यरत है। शशिन्द्र कुमार सिंह की शिक्षा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से हुई है। शशिन्द्र ने फोन के जरिए बलिया के युवाओं को प्रेरित करने के लिए बताया कि लक्ष्य के साथ मेहनत करना सार्थक होता है। द्वाबा के लाल शशिन्द्र कुमार सिंह की उपलब्धि से परिवार के साथ इलाके में खुशी की लहर है।