हरकत में आयी पुलिस ने कुछ आरोपियों को दबोचा, कई चल रहे फरार
बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर के मौजा कसमापुर गांव में आयी बारात में में फरमाइशी गाने को लेकर युवकों में तू-तू मैं-मैं हो गयी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लाठी डंडे भी चलने लगे। जिसमें दोनों पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई। एक पक्ष के संतोष पुत्र मिट्ठू राम 30 वर्ष की हालत ज्यादे गंभीर हो गयी। जिसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में नामजद अभियुक्तों में से कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है । अभी भी कुछ आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर के मौजा कसमापुर गांव निवासी बीरबल राम पुत्र हरिराम की बेटी पूजा की शादी की बारात मंगलवार को आई थी। बताया जा रहा है रात के करीब 11:00 बजे के आसपास डीजे पर हो रहे नाच में मनपसंद गाने को बजाने के लिए एक पक्ष ने प्रस्ताव रखा। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। एक पक्ष को विरोध करना नागवार लगा। जिसके बाद विवाद शुरु हो गया और मारपीट शुरु हो गयी। मारपीट में दोनों पक्षों से लोग घायल हो गए। संतोष पुत्र मिट्ठू राम कुछ ज्यादा ही चोट लग गयी। इस विवाद की सूचना थाना खेजुरी पर दिया गया। जिसके बाद थाना सिकंदरपुर, थाना मनियर और थाना खेजुरी ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां कुछ लोगों को उपचार के पश्चात छोड़ दिया गया और संतोष को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में मृतक के पिता मिट्ठू राम की तहरीर पर खेजुरी पुलिस ने धारा 147, 159, 302, 308 ,504 ,506 323 में मुकदमा दर्ज कर लिया। संबंधित मामले में थानाध्यक्ष खेजूरी अखिलेश कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है । अभी कुछ आरोपी फरार चल रहा है।
Comments
No comments yet.