बलिया। जनपद में पहली बार की दीवाली के पर्व में खाकी एक नए अंदाज में दिखी। "गरीबों व बेसहारों के साथ हैप्पी दीवाली" का आगाज कर पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने अपने मातहतों को भी नई राह दिखा दी। उनका निर्देश कहे या उठाये गए अनुकरणीय कदम मातहतों ने भी अनुसरण करते हुए उसी राह की तरफ रुख कर दिया। दीवाली का बोनांजा गिफ्ट पाकर चहकने वाले ही नहीं देखने, सुनने वाले भी इस पहल की सराहना कर रहे है। जिले अधिकांश थानों के थाना प्रभारियों जपने इलाके गरीब व बेसहारों के साथ दीवाली के सामग्री बांटी।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने दिपावली त्योहार की पूर्व संध्या पर अनाथ आश्रम मे जाकर छोटे-छोटे बच्चों को उपहार, फल व मिठाई देकर दिवाली मनायी गयी। दीये जलाकर बच्चों के साथ दीपोत्सव भी किया। बच्चों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। उनके साथ दीवाली की खुशियां शेयर करते हुए अपनेपन का एहसास कराया और बोला "हैप्पी दीवाली"। उनके निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाप्रभारी द्वारा गरीबों बीच जाकर दीवाली के उपलक्ष्य में मिठाई, सामाग्री आदि देकर खुशियों के पल को आत्मसात किया। अपनों के बीच खाकी द्वारा इस नेक कार्य को देखकर गरीब व अनाथ बच्चे फुले नहीं समा रहे थे।


भीमपुरा में थानाध्यक्ष आर एस नागर ने भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिकरियां नहर पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों में मिष्ठान्न वितरित कर "हैप्पी दिवाली" बोला। थानाध्यक्ष व उनकी टीम के हाथों मिठाई के पैकेट पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। पुलिस की इस छबि की प्रशंसा जन समुदायों से लेकर सोशल मीडिया तक की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर एसओ भीमपुरा ने बुधवार को गरीबों के बीच जाकर मिठाई सहित अन्य सामग्री वितरित की जिससे दिवाली हंसी खुशी से मना सके। साथ ही उन्हें आपसी सौहार्द के साथ दिवाली मनाने हेतु प्रेरित किया। एसओ ने खुद के साथ ही महिला कांस्टेबल कल्पना शर्मा, ड्राइवर प्रभु नारायण यादव, कांस्टेबल रमेश चौहान  व कांस्टेबल विकास वर्मा आदि के हाथों भी मिष्ठान व सामग्री का वितरण करवाया। थानाध्यक्ष सहित उनके सहकर्मियों ने इस कार्य को कार्यकाल के एक अच्छा अनुभव बताया।
उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह व चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने बेल्थरारोड में स्थित डाकबंगले के समीप जीवन यापन करने वाले निराश्रित बच्चे व महिलाओं के बीच जाकर मिठाई, दिया व पटाखे वितरित किया और उन्हें "हैप्पी दीवाली" बोला। पुलिस के इस दरियादिली को देख उनकी खुशी के ठिकाना नहीं रहा।