साइकिल से जा रही छात्रा को अगवा कर गेहूं के खेत में दरिंदों ने लूटी अस्मत

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हाथ पैर बांध गैंगरेप किया गया है । किशोरी दसवीं की छात्रा है । अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देकर के सामुहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी बेहोशी की हालत में खेत मे पड़ी थी।जब उसको होश आया तो वह चिल्लाने लगी। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुँचे तो ठंड के मारे ठिठुरी हुई जमीन में सर गाड़े हुए रो रही थी। ग्रामीणों की माने तो उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। उसके कपड़े आदि जले पड़े थे। सूचना के आधे घंटे बाद एक कांस्टेबल और डायल 112 पहुँचकर किशोरी को थाने लायी,पुलिस पूछताछ कर रही है।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी क्षेत्र के ही सिकंदरापुर गांव के पास बदहवास हालत में रोती हुई मिली। उसके रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुँचे तो उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। उसके बदन पर सिर्फ लोअर और इनर था। जहां बैठी थी उसके बगल में कपडे फूंके गए थे और अंतःवस्त्र पड़ा हुआ था। किशोरी ने आपबीती सुनाई तो लोगों ने साल देकर सड़क किनारे ट्यूबेल पर आग जलाकर उसे बैठाया और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता किशोरी ने बताया कि उसे कुछ लड़के वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करते रहे हैं। उन्हीं लड़कों ने आज रात को हमको यहां बुलाया था।। हम सायकिल से यहां आए थे। मेरे साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता से पूछे जाने पर कि मारा पीटा भी है तो उसने बताया कि हम बेहोश हो गयी थी, हमे होश नहीं था। शरीर पर नाखून के खरोच के निशान दिखा रही थी। खेत मे जहां वो बैठी थी वहां पर कपड़े आदि जलने के निशान पाए गए और एक अंतःवस्त्र भी पड़ा हुआ था। घटना की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मानें तो किशोरी अपने ननिहाल में आई थी। शनिवार की देर रात चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मौके से छात्रा का कपड़ा और साइकिल बरामद किया गया है। घटना स्थल पर छात्रा के माता-पिता भी पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस पीड़ित छात्रा से पूछताछ कर रही है।घटना की जानकारी होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर विस्तार से घटना की जानकारी ली। इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इलाके के लोगों ने दरिंदों को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहले इलाकाई पुलिस पहुंची और पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।

इस घटना के बाद घटनास्थल से छानबीन कर लौटने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि उक्त किशोरी के साथ पहले भी दुष्कर्म किया गया था। उन्हीं आरोपियों ने दोबारा मारपीट किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस थाने पर बुलाकर पूछताछ कर रही है जो भी विधिक कार्रवाई जरूरी होगी, उसे किया जाएगा। इस मामले में पीड़िता के घरवालों ने सामूहिक दुष्कर्म के लिए तहरीर दे दिया है।