ऑडियो क्लिप के जरिए मीडिया से कोविड वेक्सिनेशन की स्पीड तेज करने की भावनात्मक अपील
बलिया । स्वास्थ्य महकमे की लापरवाह रवैये से वैक्सिनेशन में जिले का प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर है। यह देख नवागत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने लापरवाह अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। एक तरफ जहां स्वास्थ्य महकमे को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारण करते हुए निर्देशित किया वहीं दूसरी ओर ऑडियो क्लिप जारी करते हुए मीडिया व सोशल मीडिया लोगों से कोविड वेक्सिनेशन की भावनात्मक अपील की है।
नवागत डीएम ने कहा है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक व जागरूक जनपद के शान के खिलाफ है कि यहां अभी तक सभी लोगों को पहला डोज भी नही लग पाया है । हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि जिन लोगो ने अभी तक टीका नही लगवाये है उनको टीका लगवाने के लिये प्रेरित करे और उनका टीकाकरण करवाये।
बता दें कि शाहजहांपुर में भी बतौर डीएम कोविड 19 के दौरान कोविड के प्रसार को सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित रखकर नियंत्रण पाना इनकी बड़ी उपलब्धि रही। श्री सिंह टीकाकरण के मामले में बलिया की खराब प्रगति से काफी चिंतित दिखे। जारी ऑडियो संदेश के जरिये मीडिया कर्मियों के माध्यम से लोगों को 75 जिलों में सबसे खराब पोजीशन बताते हुए जनपद में टीकाकरण के प्रति लोगो मे जागरूकता पैदा करने की अपील की है । श्री सिंह ने ऑडियो संदेश में बड़े ही साफगोई से बलिया जनपद की वैक्सीनेशन में क्या स्थिति है। इस ऑडियो क्लिप की हर तरफ चर्चा है।
श्री सिंह ने कहा है कि बलिया में सभी लोगो को पहला डोज भी नही लग पाना चिंता का विषय है । सभी लोगो से आग्रह है कि तीसरी लहर आने का इंतजार करने की बजाय यथाशीघ्र कोरोना का टीका लगवा लेना चाहिये । कहा कि टीका लगवा लेने के बाद अगर कोरोना हो भी गया तो उससे मौत का भय कम होगा।
Comments
No comments yet.