क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने गिनाई उनकी उपलब्धियां

विधि संवाददाता


बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य मंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री मान.मुलायम सिंह यादव के द्वितीय पुण्य तिथि पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में स्मृति चित्र पर अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर अधिवक्ताओं ने पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला कहा कि अधिवक्ताओं के सच्चे हितैषी के रूप में अगर किसी राजनेता को याद किया जाता है तो वह मुलायम सिंह यादव ही थे. इस दौरान टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन नवल टाटा के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त किया गया.

इस मौके पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह साधु जी ने कहा कि इस देश के पहले राजनेता थे जिन्होंने अधिवक्ताओं के आशियाने पर ध्यान दिया. पूरे प्रदेश के वकीलों के लिए आशियाना की व्यवस्था की. जिसका लाभ प्रदेश के अधिवक्ता चेंबर के रूप में ले रहे है केंद्र सरकार में जब रक्षा मंत्री रहे तो अपने मंत्रित्व काल में सैनिकों के लिए बहुत बड़ा काम किया जो किसी ने नही किया। जब सैनिक पहले शहीद होते थे तो पार्थिक शरीर नही आता था मात्र टोपी व वर्दी आता था.लेकिन इन्होंने पार्थिव शरीर लाने का फरमान जारी किया और अंतिम यात्रा सम्मान देते हुए निकालने की घोषणा की थी. इसके साथ ही भारत के प्रमुख उद्योगपति रतन नवल टाटा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा में रणजीत सिंह साधु (अध्यक्ष क्रिमिनल बार एसो.), महासचिव रामविचार यादव, अवधेश तिवारी, पूर्व डी जीसी श्याम नारायण यादव, हरदयाल सिंह यादव, अवध नारायण यादव, रोहित चौबे, नंदजी राजभर के अलावा अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन महासचिव रामविचार यादव ने किया।


त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट