बलिया: सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को क्रिमिनल बार चुनाव व चुनावी रंजिश में वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे लगभग आधा दर्जन अधिवक्ता घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायलों का उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कम्प मच गया । घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस मारपीट में एक अधिवक्ता की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने शहर कोतवाली में तहरीर दे दिया है।


बताया जा रहा हैं कि क्रिमिनल बार चुनाव व चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दो अधिवक्ता गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी व हाथपाई हो गयी थी। आरोप लगाया जा रहा है कि इसी को लेकर शुक्रवार को कुछ अधिवक्ता व उनके बाहरी साथियों ने अधिवक्ता रामजी राय के बस्ते पर जाकर हॉकी, डंडो से मरना शुरू कर दिया। जिसमे अधिवक्ता रामजी राय पुत्र शिवनाथ राय (73) रामपुर उदयभान, शहर कोतवाली, रंजीत राय (44) पुत्र शिव प्रसाद राय, मुबारकपुर, थाना फेफना,अवनीश राय पुत्र मनोज राय (30) सोहाँव, अभिषेक सिंह (32) पुत्र कृष्णा सिंह आवास विकास कॉलोनी, अनुराग रंजन सिंह (32) पुत्र दिग्विजय सिंह आवास विकास कालोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही इस मारपीट में घायल अधिवक्ता अनुराग रंजन का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर। विपक्षी अधिवक्ताओं के साथ कुछ बाहरी लोगों ने न्यायालय परिसर में घुसकर हम लोगों की जमकर पिटाई कार दिया। उपचार में लगे डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पांच अधिवक्ता आये है। सभी का मरहम पट्टी कर उनका इलाज चल रहा है।