डाक वाहक ने सीएमओ से की शिकायत, कोतवाल को दी तहरीर
बलिया। सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल उस समय उत्पन्न हो गया, जब सीएमओ कार्यालय के बाबू और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आपस में भिड गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने डिस्पैच सहायक पर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के डाक वाहक ने इसकी जानकारी अपने अधिकारी सीएमओ को लिखित रूप में दिया है। वहीं तहरीर सौंप कर शहर कोतवाल से न्याय की गुहार लगाई है।
गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में कार्यरत डिस्पैच पटल सहायक विनोद कुमार द्विवेदी और डाकवाहक राजेश कुमार रावत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगा। जिस पर डाक वाहक राजेश कुमार रावत ने पटल सहायक विनोद कुमार दविवेदी पर मारने—पीटने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया है कि सहायक पटल ने डाक वाहक के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। डाक वाहक ने इसकी जानकारी सीएमओ डा. तन्मय कक्कड को लिखित रूप से देने के साथ ही शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पीडित राजेश कुमार रावत ने दोनों अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला उस समय शुरू हुआ, जब कर्मचारी अपने पटल पर पहुंचे ही थे। उस समय बाहरी लोग भी कार्यालय के आसपास मौजूद थे। विभागीय लोगों की लडाई देख, खिसकने में ही गनीमत समझे। इस दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। जो जहां था वहीं से डिस्पैच कार्यालय की तरफ रूख कर दिया। लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इस प्रकरण के बाद सीएमओ कार्यालय में तनाव व्याप्त है वही लोग तरह-तरह के अटकलों के जरिए अपनी बात रख रहे हैं।