अफसरों को जगह जगह तैनात चुनावी तैयारियां को अंतिम रूप देने की आहट



बलिया। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश में आईएएस अफसरों को इधर-उधर करने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में पूरे प्रदेश के दर्जन भर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्रविक्रम सिंह को शासन ने बलिया का नया जिलाधिकारी बनाया है। हालांकि आने वाले डीएम का विवादों काफी पुराना नाता रहा। नवागत डीएम के आने से पहले प्रदेश में इस स्थानांतरण को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है।
यूपी में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले शासन ने बलिया जिलाधिकारी अदिति सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अपर आयुक्त वाणिज्यकर के पद पर भेजा गया है। पिछले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद ही यह चर्चा होने लगी थी कि जिलाधिकारी अदिति को बहुत जल्द ही हटना पड़ेगा। ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार उन्हें निशाने पर रखी हुई थी। इन सब को मद्देनजर सरकार विधानसभा चुनाव अदिति सिंह के कार्यकाल में नही कराना चाहती रही थी । ऐसे में अदिति सिंह का जिले से कमान वापस लिया जाना पहले से तय माना जा रहा था। बता दें कि इंद्र विक्रम सिंह 2009 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले जिलाधिकारी शामली के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा का भी कार्यभार संभाल चुके हैं। श्री सिंह पीसीएस संवर्ग से आईएएस बने है । सूत्रों की माने तो ये काफी सुलझे हुए आईएएस अफसर है । इसे यूपी में विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार ने कानून- व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से थोक भाव में स्थानांतरण जरूर किए हैं। तबादले की सूची में बलिया के चर्चित जिलाधिकारी आदिति सिंह भी शामिल हैं।
शासन स्तर से आईएएस अफसरों के किए गए स्थानांतरण में मुख्य रूप से आईएएस आईबी सिंह को जिलाधिकारी बलिया, आईएएस अरुण कुमार को डीएम मऊ,अमृत त्रिपाठी को डीएम आजमगढ़, आईएएस यूपी सिंह को जिलाधिकारी शाहजहांपुर, आईएएस राकेश मिश्रा को जिलाधिकारी अमेठी, आईएएस नवदीप रिनवा को मंडलायुक्त अयोध्या बनाया गया।