सवाल: बीते 22 सालों से एक ही स्वास्थ्य कर्मी कैसे देख रहा अस्पताल
बलिया। चिलकहर विकास खंड के कुरेजी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले कई वर्षों से चिकित्सक की नियुक्ति होने के बावजूद वहां कोई डॉक्टर नहीं जाता है। ऐसे में वहां पर तैनात लैब असिस्टेंट ही सभी रोगों के इलाज के साथ ही ओपीडी में बैठकर दवा की पर्ची तक लिखता है। योगी सरकार में भी चिकित्सक की तैनाती के बाद न्यू पीएचसी पर लैब असिस्टेंट के इलाज किये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। डॉक्टर की तैनाती फिर भी इस तरह की व्यवस्था से सिर्फ एक ही न्यू पीएचसी नहीं बल्कि जिले अधिकांश सीएचसी व पीएचसी पर ऐसी दुर्व्यवस्था है।
ग्रामीणों की माने तो पिछले 22 वर्षों से लैब असिस्टेंट इसी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमा हुआ है। पिछले वर्ष यहाँ से ट्रांसफर हो जाने के बावजूद भी स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारियों से सांठगांठ की वजह से ज्यों का त्यों यहीं पड़ा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इसके द्वारा मरीजों को दी गई दवा से कई मरीज असमय काल कलवित हो चुके हैं।ग्रामीणों का मानना है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से मरहम पट्टी करने वाला व्यक्ति दवा की पर्ची के साथ ही सभी रोगों का इलाज करता है। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरेजी पर एक तरफ जहां दवाओं का टोटा है वहीं दूसरी तरफ यहां पर डॉक्टर के नियुक्ति के बावजूद भी यहां के लोग डॉक्टर का चेहरा तक नहीं देखे हुए हैं।
यही नहीं बल्कि पिछले 22 वर्षों से लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात कर्मचारी ही सभी रोगों की दवाओं का इलाज के साथ ही सरकारी पर्ची पर दवा भी लिखता है। ऐसे में लोगों का मानना है कि जिसका मात्र अधिकार मरीजों का मरहम पट्टी करने का है वह सभी रोगों की दवा कैसे लिख सकता है ।लेकिन संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी यहां से इसका स्थानांतरण होने के बाद भी जमा हुआ है। यही नहीं अस्पताल भी अपनी मर्जी से खुलता है और अपनी मर्जी से बंद भी होता है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चिकित्सक की नियुक्ति के साथ ही उक्त कर्मचारी का स्थानांतरण की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
"इस मामले की जांच की जाएगी,अगर शिकायत सही पाई गई तो सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।"
डॉ. हरिनंदन प्रसाद | एसीएमओ, बलिया
Comments
No comments yet.