Ballia News: देवड़ीह में एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से सनसनी
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव रविवार की देर रात एक ही परिवार के चार लोगो के शव मिलने से हड़कंप मच गया. रविवार की रात करीब 11 बजे एक ही परिवार के चार लोगों के शव बगीचे में बरामद हुए, जिनमें एक महिला समेत दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी. जबकि एक व्यक्ति का शव वहीं पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला. सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर रात में ही मर्चरी भेज दिया.