
बलिया : 78 वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बी,पी, ज्ञानस्थली, असनवार,(चोगड़ा,) बलिया के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं द्वारा मनमोहक झांकियों के साथ प्रभातफेरी और झंडा यात्रा , विद्यालय से प्रारम्भ होकर चोगड़ा बाजार का भ्रमण करते हुए विद्यालय में आयी । झांकियों में रानी लक्ष्मीबाई, पं जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहेब आंबेडकर,, मदर टेरेसा, सरदार भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, एवं रविन्द्र नाथ टैगोर जी की झांकी सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात झंडोत्तोलन समारोह संपन्न हुआ.

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया , जिसमें आरुषि, आकृति, खुशी, आराध्या , वंशिका, इशांत प्रभाकर, आदि की प्रस्तुति सराहनीय थी। भगत सिंह की शहादत नाटक ने माहौल को गमगीन बना दिया। भगत सिंह के रोल मे करन वर्मा की प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया। समारोह का समापन विद्यालय के प्रबन्धक श्री शिवकुमार गुप्त जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करके किया। संचालन सौम्या प्रभाकर ने किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अवधेश त्रिपाठी,नागा जी, पत्रकार श्री जयराम अनुरागी , ग्राम सभा असनवार के प्रधान प्रतिनिधि श्री अजीत राजभर जी, सुनील जी , हरिशंकर यादव जी सैकड़ों की संख्या में सम्मानित अभिभावक, शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं हजारों की संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

Comments
No comments yet.