बलिया में पत्रकार पवन तिवारी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर परिवहन मंत्री एवं बलिया सदर विधायक दयाशंकर सिंह के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र सामग्री प्रसारित करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
कोतवाली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता अंकुर उपाध्याय और प्रेरक गुप्ता की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की है। उपलब्ध एफआईआर की प्रति के अनुसार, मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पत्रकार पवन तिवारी द्वारा फेसबुक पर लगातार परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अभद्र सामग्री प्रसारित की जा रही थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मंत्री की तस्वीरों के साथ अभद्र भोजपुरी गानों का इस्तेमाल कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया तथा उनके संबंध में भ्रामक और फर्जी बातें प्रसारित की गईं।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Ballia #BalliaPolice #Balliakhabar #Pawantiwari #DayashankarSingh