मनियर/बलिया ।मनियर थाना क्षेत्र के रानीपुर मौजे के मनियर बलिया मार्ग पर धूपा सिंह के पोखरा के पास सोमवार की रात सात बजे बाइक ने खाना लेकर पै़दल डेरे पर जा रहे एक वृद्ध को सोमवार की रात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बृद्ध बुरी तरह से घायल हो गया ।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल वृद्ध एवं बाइक चालक दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना के विषय में बताया जाता है कि किशोरी राजभर 60 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मुनेश्वर राजभर निवासी रानीपुर उसरा पर खाना लेकर रानीपुर योगी बाबा मठिया के पास डेरे पर जा रहे थे कि पीछे से जा रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे किशोरी राजभर गिरकर छटपटाने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायल वृद्ध तथा बाइक चालक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंची जहां वृद्ध किशोरी राजभर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया एवं घायल बाइक चालक मुन्ना यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी घाटमपुर थाना मनियर जनपद बलिया का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है
बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत
मनियर/बलिया ।मनियर थाना क्षेत्र के रानीपुर मौजे के मनियर बलिया मार्ग पर धूपा सिंह के पोखरा के पास सोमवार की रात सात बजे बाइक ने खाना लेकर पै़दल डेरे पर जा रहे एक वृद्ध को सोमवार की रात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे...
24 Jan 2022
2 min read
8 views
Pradeep Gupta
जनसरोकार आधारित निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित। विधिक मामलों, स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विशेष दृष्टि। सत्य, पारदर्शिता और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध।
Comments
No comments yet.