स्नान स्थल का डीआईजी ने किया निरीक्षण, मातहत अफसरों को दिया ये निर्देश
बलिया। महर्षि भृगु की तपोस्थली व उनके शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला व कार्तिक पूर्णिमा स्नान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस महकमे के आला अफसरों ने पुलिस कर्मियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगा दिया है। गैर जनपदों से पुलिसकर्मियों के आना भी शुरू हो चुका है। वहीं स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार भी जिले में पहुंच चुके है। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा महास्नान स्थल, प्रमुख घाटों व ददरी मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ ने स्नान पर्व व मेले के सकुशल संपन्न कराये जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ब्रीफींग भी किया। डीआईजी परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर व अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के निर्देशन में जनपद में 18/19 नवंबर को होने वाले पवित्र कार्तिक पूर्णिमा महास्नान पर्व व ददरी मेले के सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में मेले व स्नान पर्व में लगे हुए पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा प्रमुख घाटों, स्नान-स्थल व मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने मातहत अफसरों को कड़ाई से ड्यूटी का पालन करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों को आगाह किया कि हर हाल में स्नानस्थल पर लोगों को स्नान करने की अनुमति दे। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई तय है।
Comments
No comments yet.