बलिया। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर शाम एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अपराधियों के खिलाफ सीओ प्रीति त्रिपाठी ने अभियान चला रखा है। इसी क्रम में हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी की गई है।
इंस्पेक्टर बांसडीह श्रीधर पांडेय ने बताया कि बबलू नट पुत्र सुलेमान नट नामक अभियुक्त को पकड़ा गया है।जो ग्राम आदर थाना बांसडीह बलिया का निवासी है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बांसडीह पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव कांस्टेबल राजू कुमार, कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 298/ 21 धारा 3/ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। पकड़ा गया अभियुक्त थाना बांसडीह इलाका का एचएस ( हिस्ट्रीशिटर ) तथा गैंग का सदस्य है।