अंतर्कलह से कैसे निपटेगी भारतीय जनता पार्टी


बलिया। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के 45 उम्मीदवारों की सूची जारी किया। वहीं निषाद पार्टी ने तीन की सूची जारी किया है। भाजपा ने बलिया सदर सीट के लिए दयाशंकर सिंह व बैरिया विस से मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को टिकट दिया है। जबकि बांसडीह विधानसभा सीट से निषाद पार्टी ने केतकी सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ के सरोजिनी नगर सीट से दयाशंकर सिंह व उनकी पत्नी स्वाति सिंह का टिकट कटने के बाद कई दिनों से चल रहे अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं सपा ने भी बलिया, बेल्थरा व बैरिया से किसी भी उम्मीदवार नहीं घोषित किया। जिससे पार्टी के उम्मीदवारों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। उधर, नगर से भाजपा का टिकट के लिये दावेदारी कर रहे नागेंद्र पांडेय ने नौ फरवरी को नामांकन करने की बात कहकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दिया है। वहीं बैरिया से भाजपा के बागी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने भी आठ फरवरी को नामांकन करने की बात कहकर भाजपा नेताओं को सकते में डाल दिया है कि भाजपा अपने ही नेताओं के अंतर्कलह से कैसे निपटने में कामयाबी हासिल करती है। वहीं बांसडीह विस क्षेत्र में भी भाजपा से तैयारी कर रहे कनक पांडेय ने कुछ ऐसा ही मन बना लिया है। वही फेफना विधानसभा सीट के लिए दावेदारी करने वाले कद्दावर नेता अवधेश सिंह भी निर्दल चुनाव लड़ने के लिए ऐलान कर चुके हैं भाजपा के बागियों ने अपने ही उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती देने का मन बना लिया है ऐसे में लोगों को मानना है कि भाजपा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने ही बागी नेताओं से जंग लड़नी पड़ेगी।

Comments
No comments yet.