बलिया। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों के नेता से लेकर कार्यकर्ता अपने- अपने मुहिम में जुट चुके हैं। नेताओं ने अब अपने दौरों के साथ ही अपने-अपने तरीके से विकास के दावे भी ठोकना शुरू कर दिया है। बलिया नगर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार दयाशंकर सिंह ने कहा कि मैने विकास का ऐसा खाका तैयार किया है जिससे बलिया की माटी सोना उगलने लगेगी। भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर ने कहा कि एनएच बनवाना तो सिर्फ ट्रेलर है। विवि, मेडिकल व इंजीनियरिंग का हब बलिया बनेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=lDm4w5-QuVo

भाजपा की तरफ से नगर विस के लिए उम्मीदवार व भाजपा के कद्दावर नेता दयाशंकर सिंह ने प्रभात न्यूज़ के साथ बातचीत ने बताया कि जिले में बरसों से एनएच 31 के मरम्मत की बात उठती रही है। लेकिन अब तक उसका मरम्मत नहीं हो पा रहा था। कहा कि मेरे बलिया में आते ही पूरी तरह से टूट चुकी एनएच 31 पर काम शुरू हो गए और फेफना से लेकर बलिया तक जितने भी गड्ढे थे उन्हें ठीक कर एनएच को सही करा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह तो ट्रेलर है अभी बलिया में बहुत कुछ होना है। कटहरनाला की चर्चा करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया में बहुत पुराना कटहलनाला है। जिससे गंदगी और मच्छर का खतरा बना रहता है। जिसका जीर्णोद्धार जरूरी है। कटहल नाले के सुंदरीकरण के साथी मेरी योजना है कि उसे मुंबई का जुहू चौपाटी बनाया जाए। कहा कि फेफना से लेकर हल्दी तक बाईपास बनवाने का काम करूंगा। जिससे उसके दोनों तरफ की सड़क के बाद वाली जमीन सोना हो जाएगी। किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।कहा कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अलावा मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट में है। जब भी मैं बलिया आता हूं बलिया के विकास का सपना देखा करता हूं। मुझे आप लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है अगर ऐसे ही आशीर्वाद मिलता रहे तो बलिया नगर विधानसभा में सारी सुविधाएं होंगी जो पहले की सरकारों ने नहीं दिया है।