इसे कहते हैं जनपदवासियों एवं बाढ़ पीड़ितों के प्रति सच्ची संवेदना..
बलिया: इसको कहते हैं दिल्ली रहते हुए बलिया के बारे में सोचना…। कुछ दिनों पहले श्री निर्भय नारायण सिंह ( IRTS ) वर्तमान में CPTM ( मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ) उत्तर रेलवे के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी आते हैं, और निर्भय सिंह से आंध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं बिहार में बाढ़ राहत सामग्री भेजने के लिए कुछ वैगन ( माल ढोने वाले डब्बे ) भेजने का अनुरोध करते हैं l बातों के क्रम में निर्भय सिंह उनसे चर्चा करते हैं कि मेरा गृह जनपद बलिया विशेष रूप से बैरिया क्षेत्र घाघरा एवं गंगा दो नदी से घिरा है और बाढ़ तो वहाँ भी प्रति वर्ष आता है.

श्री सिंह के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी/अध्यक्ष IRCS बलिया के मांग पत्र को स्वीकृत कराकर बलिया जनपद के लिए 2000 कंबल, 500 किचन सेट जिसमें किचन के सारे बर्तन, 400 तिरपाल आदि बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध करवा दिया l जिसको निर्भय सिंह अपने उपस्थिति में वैगन में लोड करवाये.
इतना ही नहीं निर्भय सिंह के द्वारा जिला प्रशासन बलिया से इस राहत सामग्री को जरूरतमंद लोगों तक वितरित करवाने के विषय में सार्थक वार्ता हुई. ज्ञात हो कि यह राहत सामग्री सोमवार को दिल्ली से चलकर मंगलवार को बलिया पहुंचेगी l इसकी जानकारी कोषाध्यक्ष/जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गई।
Comments
No comments yet.