एक ही जमीन को जालसाजों ने तीन बार बेचा
चिलकहर। बलिया जिले में फर्जी जमीन रजिस्ट्री कराने वाले जलसाजों का जाल पूरी तरह फैल चुका है गडवार थाना क्षेत्र के चिलकहर निवासी तीन लोगों को एक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से बलिया रजिस्टार ऑफिस में तीन माह पहले जमीन रजिस्ट्री करा दी गई थी। लेकिन यह मामला तब प्रकाश में आया जब फेफना थाना क्षेत्र के औंदी निवासी एक व्यक्ति को भी वही जालसाज ने 10 दिसंबर को जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए बात कर लिया था । जब उसे जानकारी हो गई तो उसे फेफना पुलिस के हवाले कर दिया। तब यह बात क्षेत्र में यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई और पता चला कि उक्त व्यक्ति ने आधा दर्जन लोगों के साथ इस तरह की घटना किया है। हालांकि आरोपी अभी भी फेफना पुलिस के हवाले हैं। वहीं पीड़िता ने जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक समेत उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
गौरतलब हो कि सोमवार के दिन चिलकहर निवासी अनु सिंह पत्नी अमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक सहित फेफना पुलिस को पत्रक देकर आरोप लगाया है कि फेफना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मनीष वर्मा पुत्र महेश वर्मा द्वारा पैसा लेकर तीन माह पहले जमीन रजिस्ट्री करवा दिया गया था। लेकिन अभी उसकी तरमीम नहीं हो पाई थी तब तक 10 दिसंबर को उक्त युवक द्वारा औदी निवासी एक व्यक्ति को फर्जी जमीन रजिस्ट्री कराई जा रही थी। तब तक उसे जानकारी हो गई तो फिर फेफना पुलिस के हवाले करवा दिया। जब इसकी जानकारी अनु सिंह को हुई तो उन्होंने भी अपनी जमीन की जांच कराई तो उक्त युवक जालसाज द्वारा चिलकहर निवासी सत्य प्रकाश सिंह व पारस चौबे को भी एक दिसंबर को जमीन रजिस्ट्री करवाया है। जब दोनों रजिस्ट्री कागजात का मिलान कर दिया गया तो दोनों पर उसी महिला का फोटो दिखा है।हालांकि जो जमीन रजिस्ट्री कराई गई है हुआ जमीन से फेफना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की जमीन है उक्त युवक द्वारा चार लाख रुपए खाते मे व सात लाख चेक से व बाकी रुपए नगद लिया है उक्त युवक फेफना पुलिस के हवाले हैं। प्रार्थिनी सहित अन्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी महोदय सहित अन्य अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है
Comments
No comments yet.