बलिया । महर्षि भृगु बाबा की तपोभूमि बलिया के हनुमानगंज स्थित महादेव पैलेस बलिया पर 18 जनवरी 2022 दिन मंगलवार को महा स्वर्ण प्राशन का होना निश्चित है । 18 जनवरी को पुष्य नक्षत्र माघ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को महा स्वर्ण प्राशन शास्त्रोक्त विधि से अयोध्या निवासी नाड़ी रोग विशेषज्ञ वैद्य श्री आचार्य डॉक्टर आर पी पांडेय जी के सानिध्य में उन्हीं द्वारा निर्मित स्वर्ण भस्म मधु व ब्राम्ही आदि बूटियों से शास्त्रोक्त विधि से निर्मित औषधि से किया जाएगा ।
आचार्य डॉक्टर आर पी पांडेय जो कि अनंत शिखर ट्रस्ट अयोध्या के संस्थापक भी हैं, ने स्वर्ण महा प्राशन की विशेषता का वर्णन करते हुए बताया कि शास्त्रों में लिखा है, कि "स्वर्ण प्राशनम हि एतत मेधाअग्निबलवर्धनम, आयुष्यम मंगलम पुण्यं वृष्यम वर्णयम ग्रहापहम! मासात परममेधावी व्याधिभीरनरचनम ध्रीश्यते, शडिभरमासैररू श्रुतधररु स्वर्ण प्राशानाद भवेत् !!"
अर्थात स्वर्ण प्राशन से शिशु की मेधा अग्नि बुद्धि बल तथा आयु की वृद्धि होती है उसको बार-बार होने वाली खांसी जुखाम व मौसमी बीमारी से बचाव होता है,पाचन शक्ति में वृद्धि होने से उसकी भूख बढ़ती है जिससे उसका वजन तथा लंबाई में वृद्धि होती है मंगल कर्ता पुष्य नक्षत्र में इसके सेवन से लाभ कई गुना बढ़ जाता है 6 महीने से 16 वर्ष की आयु के बच्चे बच्चियों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा । इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन कराने हेतु मोबाइल नंबर 9450 782944 पर ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय से संपर्क कर सकते हैं ।
इस कार्यक्रम के आयोजकों में शशि दुबे, भरतपूरा प्रधान रामेश्वर यादव, बर्माइन प्रधान मुरलीधर यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव,पूर्व प्रधान हनुमानगंज मोहनीश गुप्ता उर्फ़ मोनू , पूर्व प्रधान तीखमपुर सत्येंद्र पांडेय, रजनीकांत सिंह फ्रेंड्स कंप्यूटर, अनिल कुमार गुप्ता आदि है। उक्त कार्यक्रम श्रीमती रेनू पांडेय जी (पूर्व प्रधान तिखमपुर) की अध्यक्षता में होगा जिसके मुख्य अतिथि पंडित विनोद कुमार उपाध्याय ज्योतिषाचार्य होंगे तथा विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी बलिया आरआर मिश्र होंगे !