एक नवंबर को टीडी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में दोपहर 2 बजे से होगा मंचन, संकल्प संस्था के रंगकर्मी जीवंत करेंगे 1857 की क्रांति का इतिहास

बलिया। बलिया स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को अमर शहीद मंगल पाण्डेय के जीवन और 1857 की क्रांति पर आधारित ऐतिहासिक नाटक ‘महानायक मंगल पाण्डेय’ का मंचन किया जाएगा। यह प्रस्तुति टीडी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में दोपहर 2 बजे से होगी।

संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया के सचिव और वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने बताया कि बलिया का नाम आते ही महर्षि भृगु मुनि के साथ जिस महान व्यक्तित्व का स्मरण गर्व से किया जाता है, उनमें अमर शहीद मंगल पाण्डे का नाम प्रमुख है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 में मंगल पाण्डे ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था। नाटक के माध्यम से उस दौर की ऐतिहासिक घटनाओं और स्वतंत्रता की भावना को मंच पर जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा। संकल्प संस्था के रंगकर्मी इस प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को देश के स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण अध्याय से रूबरू कराएंगे।

आशीष त्रिवेदी ने बताया कि नाटक को देखने के लिए जनपद के साहित्यकारों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से विशेष अपील की कि वे इस नाट्य प्रस्तुति को जरूर देखें, ताकि उन्हें अपने जिले के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पाण्डे के योगदान को करीब से जानने का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम एक नजर में

- नाटक: महानायक मंगल पाण्डे
- तिथि: 1 नवंबर
- समय: दोपहर 2 बजे
- स्थान: मनोरंजन हॉल, टीडी कॉलेज, बलिया
- आयोजक: संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया

#Ballia #Rangmanch #रंगमंच #बलिया #मंगलपाण्डे #बलिया_स्थापना_दिवस


कार्यक्रम एक नजर में
नाटक: महानायक मंगल पाण्डे
तिथि: 1 नवंबर
समय: दोपहर 2 बजे
स्थान: टीडी कॉलेज, मनोरंजन हॉल, बलिया
आयोजक: संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया
— By Pradeep Gupta, Editor-in-Chief