परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने किया लोकार्पण, यात्रियों को मिलेगी ठहरने की सुविधा
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार कराई गई रेलवे डॉर्मिटरी का उद्घाटन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने संयुक्त रूप से किया।
होटल आरती इन के आशीष सिंह द्वारा तैयार कराई गई इस डॉर्मिटरी को रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी सुविधा बताया गया। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने कहा कि डॉर्मिटरी शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर के आसपास ठहरने में सहूलियत मिलेगी और यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मंत्री दायशंकर ने कहा यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है. बलिया जिले के स्टेशन को सुंदर लुक देने के साथ ही बलिया के लोगो एवं अतिथियों को एसी डॉर्मेटरी का लाभ सुलभ हो सकेगा. इस सराहनीय कार्य के लिए उन्होंने आशीष सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रेलवे के अधिकारी, स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments
No comments yet.