बलिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गंगा स्नान करने गए एक अधिवक्ता दंपति के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से पति-पत्नी गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।पत्नी का शव प्रशासन ने गौतखोरों की मदद से बरामद करो लिया है. अधिवक्ता पति की तलाश जारी है.
मृतकों की पहचान अधिवक्ता ओमप्रकाश दुबे और उनकी पत्नी के रूप में की गयी है। बताया गया कि दोनों शिवरात्रि के अवसर पर गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक तेज बहाव में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद अधिवक्ता की पत्नी का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एडवोकेट ओम प्रकाश दुबे की तलाश अभी जारी है।

गोताखोर लगातार नदी में सर्च अभियान चला रहे हैं। प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रही है।
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता दंपति के गंगा में डूबने की खबर से अधिवक्ता समुदाय और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।