
पानी के लिए भटक रही जनता, इलाके में आरओ बने शो पीस
बलिया। आवाज़ ए हिंद के संस्थापक सुशांत राज भारत ने अपने साथियों के साथ बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगे आरो प्लांट का दौरा किया। जिसमें पाया कि लगभग सभी आरो प्लांट खराब है और जनता के लिए कोई भी पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए जनता दर दर भटक रही है। बांसडीह इलाके में आरओ प्लांट शो पीस बन कर रह गए है।
सुशांत राज भारत ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से लगे सभी आरो प्लांट चट्टी चौराहों पर व्यापारियों तथा राहगीरों के लिए इस भयंकर गर्मी में राहत प्रदान कर सकते थे। लेकिन दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि यह सभी आरो प्लांट खराब है और शीतल जल पीने की उम्मीद से जब कोई प्लांट के पास जाता है तो उदास होकर लौटता है और सोचता है कि आखिर ये आरोप प्लांट लगाए क्यों गए हैं। ? दरअसल सच्चाई यह है की सरकारी योजना के अनुसार प्लांट लगा दिए गए, कमीशन खोरी हो गई, जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक, अधिकारी से लेकर ठेकेदार तक सब ने पैसा बना लिया। अब जनता को पानी मिले या ना मिले उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है।
इसी दुर्व्यवस्था को देखते हुए सुशांत राज भारत ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर बांसडीह मनोज शर्मा जी को अवगत कराया। इसके बाद सिर्फ एक आरो प्लांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा हुआ अभी ठीक हो पाया बाकी सभी आरोप प्लांट आज भी खराब है और जनता इस भीषण गर्मी में पानी के लिए बहुत परेशान है। जल्द ही सभी खराब आरो प्लांट की सूची बनाकर जिलाधिकारी बलिया तथा उप जिलाधिकारी बांसडीह को पत्रक देकर घेराव किया जाएगा और जल्द ही शुद्ध पेय जल आंदोलन के माध्यम से इन मशीनों को ठीक कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में दुर्गेश कुमार यादव, राजकुमार पांडे, राजकुमार यादव, मुकेश सोनी, मनन सोनी, अजीत तिवारी आदि मौजूद थे।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.