दो को टक्कर मारने के बाद कार पेड़ से टकराकर पलटी

मनियर /बलिया । अनियंत्रित कार ने रविवार की सुबह बहदुरा पुल के पास ने चार वर्षीय बालिका समेत दो को रौंदते हुए खाई में जाकर पेड़ से टकरा गयी। जिसके बाद दोनों की मौके पर मौत हो गयी। कार सवार चार युवको में से दो को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस थाने लायी और कारवाई मे जुटी हुयी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक कार मे सवार हो कर चार युवक टीईटी का परीक्षा देने के लिए सिकन्दर पुर को जा रहे थे ज्यो ही मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा पुल के पास पहुचे की अनियंत्रित कार एक अधेड़ सहित एक 4 वर्षीय बालिका को टक्कर मारते हुए खाई में चली गई। संजोग से कार जाकर एक पेंड़ में टकराने के बाद रुक गयी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। घटनास्थल के पास ही सोनी पासवान 4 वर्ष पुत्री दिनेश पासवान निवासी असना बहादुरा अपने दरवाजे के पास खड़ी थी एवं दिनेश शर्मा 50 वर्ष पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी असना थाना मनियर बहादुरा चट्टी से चाय पीकर अपने घर लौट रहे थे कि अनियंत्रित कार ने दोनों को रौंदते हुए खाई में चली गई । घटनास्थल के आसपास के लोगों ने मनियर पुलिस तथा 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कार में सवार होकर जा रहे अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिव जी गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर 5 एवं अजीत कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर 12 को पुलिस पूछताछ के लिए थाने पर बैठाई है। दोनों युवकों ने बताया कि एक की परीक्षा गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर एवं एक की परीक्षा बंशी बाजार इंटर कॉलेज में थी।