बलिया। नगर के स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी सोमवार को दोपहर बाद अचनाक ही बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने निकल पड़े। इस दौरान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बाल मुकुन्द मिश्र व अन्य पुलिस बल के साथ एएसपी ने बैंकों की चेकिंग की। चेकिंग अलार्म बजवा कर देखा गया कि सक्रिय है या नहीं।

बैंक मैनेजर को सीसीटीवी सदैव ऑन रखने व बैट्री बैकअप/पावर सप्लाई सदैव बनाए रखने के लिए कहा गया। बैंक के इर्द गिर्द अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने व बैंक परिसर तथा एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क दृष्टि रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एएसपी ने दिया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध दिखने वाले लोगों से भी पूछताछ किया।
Comments
No comments yet.