चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने जा रही 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा छेड़खानी का मामला शुक्रवार के दिन हुआ था। जिस पर ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पूरी सभी मामले को जांच की ही बात कह रही है।

सूत्रों की माने तो उक्त आरोपी को शनिवार के दिन पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया है जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। शुक्रवार के दिन 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी शौच के लिए जा रही थी इसी बीच 50 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा किशोरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और वक्त वक्त की जमकर धुनाई कर दी उसके बाद इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले कर आई हालांकि 24 घंटे बाद भी पुलिस अभी मामले की जांच की ही बात कह रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो देर रात मामला को रफा-दफा करते हुए आरोपी को छोड़ दिया गया है। जिसको लेकर क्षेत्र में पुलिस के प्रति तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। वहीं आरोपी की छोड़ने की बात पर कुछ भी नहीं कहा ।