दो घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद 44 वर्षीय युवक को मिली दर्द से राहत
बलिया। जिला अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण (टोटल हिप रिप्लेसमेंट) किया गया। आर्थो सर्जन डॉ. करन सिंह चौहान और एनेस्थेटिक डॉ. उज्ज्वल प्रकाश की टीम ने करीब दो घंटे चली जटिल सर्जरी के बाद मरीज को राहत दी।
सुखपुरा क्षेत्र के बसंतपुर निवासी 44 वर्षीय संजय कश्यप करीब तीन महीने पहले हादसे में कूल्हा टूटने के बाद लगातार दर्द से परेशान थे। कई स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद राहत नहीं मिली। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी।
डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद बुधवार को ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। फिलहाल मरीज चिकित्सकीय निगरानी में है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ दिनों में उसकी स्थिति सामान्य होने और चलने-फिरने में आसानी होने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि
मरीज को करीब एक सप्ताह तक भर्ती रखने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। आर्थो सर्जन डॉ. करन सिंह चौहान के अनुसार अब जिला अस्पताल में नियमित रूप से कूल्हा और घुटना प्रत्यारोपण जैसी सर्जरी शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा।
समाचार बैंक | खबरों का भरोसेमंद बैंक
#SamacharBank #Ballia #BalliaNews #DistrictHospital #HipReplacement #HealthNews #BalliaNewsToday
Comments
No comments yet.