अच्छी पहल, जिला अस्पताल में शुरू हुआ शुद्ध पेयजल केंद्र
बलिया। बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की पहल के तहत आरओ सिस्टम एवं शुद्ध जल केंद्र का शुभारंभ किया गया। अनुज सरावगी
बलिया। बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की पहल के तहत आरओ सिस्टम एवं शुद्ध जल केंद्र का शुभारंभ किया गया। अनुज सरावगी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह एवं दानिश आजाद ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सामाजिक व जन सरोकार से जुड़े इस कार्य की खुले मन से सराहना करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ स्वयंसेवी संगठन भी जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। ऐसे प्रयासों का सीधा लाभ आम जनता को मिलता है और समाज में सेवा की भावना और मजबूत होती है।
मंत्री ने अनुज सरावगी की पहल की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जिला अस्पताल में जनसुविधा के लिए पहले भी महत्वपूर्ण कार्य कराया है। अस्पताल परिसर में उनके परिवार की स्मृति में ‘प्रहरी आश्रय’ का निर्माण कराया गया था, जिसे जून 1996 में जिला चिकित्सालय को समर्पित किया गया था। अब जून 2026 में इसके पुनरुद्धार के साथ मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।
मंत्री दयाशांकर कहा की अनुज सरावगी का यह पहल काबिले तारीफ है. उन्होंने पहले भी जिला अस्पताल में एक रेन बसेरा अपने ही परिवार सदस्यों के नाम से निर्माण कराया था.
मंत्री दानिश आजाद ने भी सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लोगों के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। उन्होंने समाजसेवियों से भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में व्यापारी नेता अरविंद गांधी, अनुज सरावगी, करन सरावगी, अभिषेक गर्ग, रजनीकांत सिंह, सभासद प्रेरक गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. यादव ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनहित की पहल: जिला अस्पताल परिसर में आरओ सिस्टम शुरू होने से उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.