बलिया : जिलाधिकारी बलिया के आदेश के क्रम में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक प्राथमिक, कम्पोजिट, कस्तूरबा गाँधी, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० व अन्य बोर्ड के माध्यम से संचालित विद्यालय 18.01.2024 से 20.01.2024 तक बन्द रहेंगे। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अवधि में अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अपने विद्यालय पर उपस्थित रहकर प्रशासकीय कार्य यथा-डी०बी०टी, यू-डायस फीडिंग आदि कार्य सम्पादित करेंगे। उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय।
Sports
सर्दी समापन की ओर, लेकिन अब पहले की तरह सुरहाताल में नहीं आते साइबेरियन पक्षियों के झुंड
भृगुनगरी का सुरहाताल प्रवासी पक्षियों के लिए प्राचीन समय से मशहूर है। यह ताल 34.32 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसे 1991 में सुरहाताल पक्षी बिहार भी घोषित किया जा चुका है। जो गंगा और सरयू के दोआब में स्थित एक गोखुर झील है। कभी इसी सुरहा ताल में सर्दी के मौसम में हजारों की संख्या में सैलानी पक्षी आते थे. लेकिन अब वही सैलानी पक्षी इस सुरहा ताल से विमुख हो गए हैं. सर्दी शुरू होने पर कभी समय था कि इनके कलरव को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते थे. एनजीटी ने इन्हीं पक्षियों के आगमन को देखते हुए जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हो रहे हॉस्टल निर्माण पर रोक लगा दिया था. वर्तमान समय में सर्दी भी शुरू हो चुकी है. लेकिन अब पहले की तरह सुरहाताल में साइबेरियन पक्षियों के झुंड नहीं आते है.
…तो नपा प्रशासन नहीं मानता रेंट कंट्रोल क़ानून
नगर पालिका प्रशासन के किराया बढ़ोत्तरी के नए फरमान से हर कोई परेशान है. नगरपालिका प्रशासन के तरफ से जो नया किराया लेने की नोटिस जारी की गयी उसे विभागीय दिवालियापन ही माना जा रहा है. लोग कह रहे हैं खाता ना भी जो नपा प्रशासन के कर अधीक्षक जो भी लिख दिए वही है सही.नगर पालिका बलिया ने अपने दुकानदारों के किराया में किया बेहिसाब वृद्धि,न जमा करने पर वसूली की कार्यवाही करने की नोटिस अपने किराएदारों को थमा दिया है. अब देखना यह है कि अच्छे दिन के नाम वोट पाने वाले चेयरमैन लोगों को कैसे मदद कर रहे है.
देश में अब को-आपरेटिव पत्रकारिता की जरूरत: हरिवंश
वर्तमान परिवेश में ग्रामीण पत्रकारिता से जुड़े लोग आज समस्याओं से जंग लड़ रहे हैं। जबकि मीडिया घराने अपने हिसाब से कार्य करा रहे हैं। उन मीडिया घरानों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करके मैं ग्रामीण पत्रकारों से अपील करता हूं कि वे को-आपरेटिव पत्रकारिता पर ध्यान दें। उक्त बातें राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी ने शनिवार को नगर के टाउन हॉल में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले बलिया नगर इकाई का बहेरी में हुआ गठन, नगर अध्यक्ष बने तिलक कुमार
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले बलिया नगर इकाई का गठन शुक्रवार की दोपहर बहेरी स्थित सूर्योदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गयी. इस दौरान सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार तिलक कुमार को नगर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान खान, मु. नसीम खान, मंत्री सेराजुद्दीन खान, श्यामजीत कुशवाहा , सुग्रीव शर्मा चुने गये। इस क्रम में संरक्षक मुशीर जैदी, कोषाध्यक्ष सुनील सेन दादा चुने गये। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मु. शमीम खान, प्रदीप गुप्ता, अनिल कुमार चौबे, मुकेश चौहान, श्रवण पांडेय, मुदस्सीर अंसारी, मु. महताब आलम चुने गये.
काशीनगरी एवं अयोध्या के लिए दो इलेक्ट्रिक क्रूज व्हीकल कटमरैन रवाना
भारत के पोर्ट, शिपिंग,वॉटरवेज एवं आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में आज कोलकाता में इनलैंड वॉटर डेवलपमेंट काउंसिल(आई डब्ल्यू डी सी) की पहली बैठक संपन्न हुई। जिसमे काशीनगरी एवं अयोध्या के लिए दो इलेक्ट्रिक संचालित क्रूज व्हीकल कटमरैन को रवाना किया। अयोध्या को रवाना की गई कटमरैन 22 जनवरी से पहले पहुंच जाएगी।
सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव कि सड़क हादसे में मौत, सपा नेताओं में शोक
समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं टीडी कालेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रहे राजमंगल यादव कि रविवार की सुबह लखनऊ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी जैसे ही जानकारी सपा नेताओं को हुई पुरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह राजमंगल यादव टहलने निकले थे, जिन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बंदोबस्त के चार अधिकारी सहित विभाग के 31 कर्मियों के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज, खलबली मची
जिले के चकबंदी विभाग के चार बंदोबस्त अधिकारी सहित विभाग के 31 कर्मियों के विरुद्ध जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बताया कि बैरिया क्षेत्र के डालन छपरा गांव में चकबंदी कर्मियों द्वारा फर्जी करवाई और अन्य नेता की गई है जिसकी जांच चकबंदी आयुक्त ने की थी जिसमें यह मामला प्रकाश में आया था.



















Your IP Address : 216.73.216.60