Breaking News Crime Entertainment Health National Politics Sports State

कारो के कामेश्वर धाम व सुरहा को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने की बन रही योजना

*सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक जनपद में विकसित किया जाए कृषि आधारित पर्यटन केंद्र : सांसद *बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में स्लाइड के माध्यम […]

Breaking News Crime Health Sports

अब घर बैठे स्पीड पोस्ट से मंगवाएं अयोध्याधाम का प्रसाद: कृष्ण कुमार यादव

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर जाने से पहले हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन करने की परम्परा है। ऐसे में हर किसी की इच्छा होती है कि वह हनुमान जी का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी दर्शन नहीं कर पाते। अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

Breaking News Crime Entertainment International National Politics Sports State

सनातन धर्म की मजबूती के जौनपुर में जुटेंगे धर्मवलम्बी दिग्गज

आजाद सनातन संत से क्रांति तक एक परंपरा का पालन करते हुए सनातन धर्म को मजबूत करने का काम कर रहा है जिसके लिए पूरे देश में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उक्त बातें सोमवार को आजाद सनातन सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप पाण्डेय ” जोगी” ने जंगली बाबा धाम पर पूजन-अर्चन के दौरान कही। उन्होंने बताया कि आगामी 10 मार्च को जौनपुर में सनातन समागम का आयोजन किया गया है जिसमें देश के प्रसिद्ध संत गणों का आगमन होने जा रहा है।

Breaking News Crime Health National Sports State

यूपी की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने व बेरोजगारी के विरुद्ध आप ने राज्यपाल को भेजा पत्र

आम आदमी पार्टी बलिया इकाई द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने तथा बेरोजगारी के विरुद्ध राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भेजा गया। जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि एक ओर जहाँ यूपी में बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं, तो वहीँ दूसरी ओर बमुश्किल निकल रहीं भर्तीओं के परीक्षाओं के पेपर भी लीक हों जाते हैं, साथ ही नकल माफिया भी सक्रिय हों जाते हैं।

Breaking News Crime Health International National Politics Sports State

थानाध्यक्ष के तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 49 के खिलाफ केस दर्ज

गड़वार कस्बा स्थित लॉज में युवक का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा प्रकरण के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम करना महंगा पड़ गया है।पुलिस ने गड़वार थाना प्रभारी संजय शुक्ला की तहरीर पर 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें प्रधान समेत 14 लोग नामजद है।

Breaking News Crime Health International National Politics Sports State

अटकलों पर विराम, बलिया संसदीय सीट सपा के खाते में

लोकसभा चुनाव 2024 ko लेकर इन दिनों अटकलों व चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है। हालांकि इंडिया में सीट बाँटवारे के बाद यूपी के बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया भी अधिक चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। सत्ताधारी भाजपा से उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तो आम है। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर भी चर्चा बहुत है। कुछ दिनों पहले अचानक चर्चा उठी की बलिया से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय मैदान में आएंगे।

Breaking News Entertainment Health International National Politics Sports State

जिलाधिकारी ने तीन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद के तीन बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Breaking News National Politics Sports State

नकलविहीन व शुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को लेकर डीएम ने ली अफसरों की बैठक

बलिया : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को सकुशलतापूर्वक, नकलविहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में बैठक की। उन्होंने सभी जोनल, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा कराएंगे। सचेत किया कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Breaking News Crime Entertainment Health International National Politics Sports State

प्रयागराज से 18 फरवरी 1911 को पहली बार शुरू हुई थी दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा: पीएमजी कृष्ण कुमार यादव

डाक सेवाओं ने पूरी दुनिया में एक लम्बा सफर तय किया है। प्रयागराज को यह सौभाग्य प्राप्त है कि दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा यहीं से आरम्भ हुई। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक घटना 113 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 1911 को प्रयागराज में हुई थी। संयोग से उस साल कुंभ का मेला भी लगा था। उस दिन दिन  फ्रेंच पायलट मोनसियर हेनरी पिक्वेट ने एक नया इतिहास रचा था। वे अपने विमान में प्रयागराज से नैनी के लिए 6500 पत्रों को अपने साथ लेकर उड़े। विमान था हैवीलैंड एयरक्राफ्ट और इसने दुनिया की पहली सरकारी डाक ढोने का एक नया दौर शुरू किया।

Breaking News Entertainment International Politics Sports State

पुलिस भर्ती परीक्षा : पुलिस की चार टीमों ने 14 क़ो किया अरेस्ट, लाखों की हुई थी डील, गैंग से जुड़े सदस्यों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

एसओजी /सर्विलांस टीम बलिया व थाना कोतवाली पुलिस की चार  अलग-अलग टीमों द्वारा पुलिस आऱक्षी भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली करने वाले/दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले/परीक्षा केन्द्र के बाहर से से ब्लूटूथ/वाकी-टाकी से नकल कराने वाले कुल 11 व दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला 01, पुलिस टीम द्वारा  अलग अलग स्थानों से कुल 12 अभियुक्तों गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों के पास से 1,00220/- रु0- (एक लाख दो सौ बीस रुपये) बरामद किया गया है.